Bagpat News: परचून की दुकान से हजारों की नगदी व सामान चोरी
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बिनौली। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित एक परचून की दुकान की छत की दीवार में कुंबल करके हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने घटना की थाने पर तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बरनावा गांव में पुलिस चौकी से कुछ दूर दाहा मार्ग पर मेहराजुद्दीन पुत्र नाजर अंसारी की परचून की दुकान है। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत उखाड़कर गल्ले में रखी 7200 रुपये की नकदी, ड्राई फ्रूट, घी, पान मसाला सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने घटना की थाने पर तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमटी का ताला चटकाकर हजारों का सामान उठा ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.