बागपत, अक्टूबर 10 -- Bagpat News: थाना क्षेत्र के कौताना गांव में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरिया व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित का हाथ टूट गया और कई जगह गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौताना गांव निवासी ताहिर पुत्र इसराईल ने बड़ौत थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ही रिहान की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान रिहान उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी रिहान, अब्बास, शाहिद और जाहिद ने लाठी-डंडों व सरियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के हाथ में फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर गांव में न रहने देने और जान से...