Bagpat News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बड़ौत। बावली गांव में पत्नी से चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार शाम एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बावली निवासी सागर पुत्र स्वर्गीय सतेन्द्र की करीब पांच साल पहले ककौर गांव निवासी पूजा के साथ शादी हुई थी। दंपति का चार साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक पिछले करीब दो माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पूजा अपने चार साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार शाम सागर घर के एक कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां अमरेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.