Bagpat News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, मेरठ रेफर
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। ईदगाह मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद खुद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके 5 साल पहले निकाह हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शाहिद अली ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.