Bagpat News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। सूप निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी का प्रयास करते हुए अपने पेट में चाकू मार लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सूप निवासी सुनील की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार बच्चे है।वह भट्टे पर रहकर मजदूरी करता है। बताया गया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद सुनील ने अपने पेट में चाकू मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला स्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.