बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। बागपत के खेकड़ा में हुई दुखद घटना ने कस्बे के लोगों को झकझोर दिया। दस साल से बीमार चल रही महिला की शनिवार रात मौत हो गई। पत्नी की निधन से दुखी पति ने भी चंद मिनटों बाद देह त्याग दिया। रविवार सुबह दोनों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खेकड़ा के समाजसेवी ब्रह्मपाल सिंह की पत्नी विमला देवी 10 साल से बीमार थीं और चलने में असमर्थ थीं। ब्रह्मपाल सिंह दिनरात पत्नी की सेवा में जुटे रहते थे। शनिवार रात विमला देवी का निधन हो गया। पत्नी की मौत से दुखी ब्रह्मपाल सिंह ने भी चंद मिनटों बाद शरीर त्याग दिया। दोनों के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे नीरज और शौकेंद्र समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुराहाल है। पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।रालोद नेता स्वर्गीय बलधारी सिंह के बेटे ब...