बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के पुरामहादेव गांव में बुधवार को दिलदहला देने वाली घटना से हर कोई सन्न रह गया। पति से विवाद के बाद महिला ने अपने नौ माह के इकलौते बेटे को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे मासूम को पिता अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना का पता लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरामहादेव गांव निवासी 25 वर्षीय गौरव की शादी करीब तीन वर्ष पहले मेरठ के राधना गांव निवासी डौली के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- पति से झगड़े के बाद पत्नी ने मचाया तांडव, 9 महीने के इकलौते बेटे को जिंदा जलाया बताया गया कि शादी के बाद से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवा...