Bagpat News: पति-पत्नी की मौत के बाद हंगामा, खेकड़ा-अक्षरधाम हाईवे जाम
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: खेकडा। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडौला आवास विकास में हुए सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किए जाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जिससे बागपत तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों में सवार लोग भूख-प्यास से बिल-बिलाते रहे। दरअसल, शनिवार की रात ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडौला स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार कपिल पाल (32) की मौत हो गई थी, वहीं रविवार को उसकी पत्नी राखी (30) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। वहीं, इस दर्दनाक हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.