Bagpat News: पंचायत से पहले युवती बरामद, कोर्ट में होंगे बयान
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक वर्ग के युवक के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से बरामद कर लिया। वहीं युवती की बरामदगी को लेकर मंगलवार को होने वाली पंचायत टाल दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही रहने वाले एक वर्ग के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत जून में युवक और युवती घर से फरार हो गए थे। इसके बाद युवती के परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से युवती को बरामद करने की गुहार लगाई थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: घर से भागी किशोरी जहानाबाद से बरामद, युवक गिरफ्तार पुलिस टीमें तभी से युवती को बरामद करने के प्रयासों में लगी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.