बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में तैनात पंचायत सचिव और प्रधान पति के बीच भुगतान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सचिव ने प्रशासक पति पर धमकी देने, मारपीट करने और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी और सीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रधान पति ने सचिव पर कमीशनखोरी और पौधे बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत सचिव गौरव राणा ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रधान पति शक्ति बिना कार्य कराए भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो शक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: वार्ड सदस्य ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप सचिव का आरोप है कि प्रधान पति उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने का...