Bagpat News: नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में समीर ने जीता कांस्य पदक
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: दाहा। 70वीं स्कूल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। समीर की इस उपलब्धि से एकेडमी में खुशी का माहौल है। एकेडमी पहुंचने पर कोच और साथी पहलवानों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। संचालक कैप्टन सुनील राणा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पहलवान की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा, अंतरराष्ट्रीय कोच सुशील पहलवान, अनुज पहलवान, अविनाश, कोच अंकुर पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.