बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: खेकड़ा। बुधवार को सांकरौद गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित हुए नेत्र शिविर का शुभारम्भ सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 70 ग्रामीणों ने अपने नेत्रों की जांच कराई। इनमें निशुल्क आपरेशन के लिए दस ग्रामीणों का चयन किया गया। शिविर में आरबीएसके की डा. दीप्ति चौधरी, सीएचओ सोनू कौशिक, नेत्र सहायक शिवसरन, संदीप संधु, पंकज जोशी, एएनएम सविता यादव समेत आशा आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...