बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के एडीके नेत्र अस्पताल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर में 225 मरीजों की जांच की गई। इनमें 105 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। निशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर का शुभारम्भ समाजसेवी नगीन गुप्ता ने किया। चिकित्सक टीम में डॉ रूमा गुप्ता, डॉ शालिनी अग्रवाल, डॉ सोनी सिंह, डॉ एशले, डॉ मुग्धा जैन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...