बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: दिगंबर जैन कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक और वीडियो प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को प्रस्तुत किया। वहीं, रीडिंग रूम विषय पर वीडियो प्रदर्शन कर नियमित अध्ययन और पठन संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. धनेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. ममता जैसियान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. श्वेता जैन, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. ऋचा जैन, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. अंकुर चौहान और डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: एजुकेशन-4 ----

हिंदी हिन्दुस्...