Bagpat News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल सरौरा मार्ग पर अचानक खेत से निकली नीलगाय से टकराकर बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सरधना मेरठ भिजवाया। मेरठ जनपद के सरधना मैन बाजार निवासी सुक्का मंगलवार को निरपुडा से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरा सरौरा के बीच पहुंचा तो अचानक एक गन्ने के खेत से निकली नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के बाद उसे सरधना भिजवा दिया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.