बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) क्वालीफाई कर बागपत के होनहारों ने अपनी सफलता के झंड़े गाड़े है। बागपत के सेंट एंजेल्स और खेकڑا के होली चाइल्ड एकेडमी के छह होनहार परीक्षा में पास हुए है, वहीं खट्टा प्रहलादपुर गांव के छात्र ने भी नीट परीक्षा पास की। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से परिजन और स्कूल संचालक गदगद है। ---- यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में द डीपीएस के विद्यार्थी सफलसेंट एंजेल्स के चार होनहारों ने पास की नीट परीक्षा बागपत। शहर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली चार छात्र-छात्राओं ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट क्वालीफाई कर स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि स्कूल के चार मेधावी छात्र-छात्राओं में मनीष ने 607 अंक, 99.59 प्रतिशत, समायरा ने ...