बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बिनौली। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर को बुधवार को इलाज के बाद बड़ौत के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जौहड़ी गांव की निशानेबाज दादी प्रकाशी को 27 सितंबर की रात अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर स्वजन ने उन्हें बड़ौत के आनंद हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उन्हें कई दिन तक आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी देखरेख कर रहे बड़े पुत्र रामबीर सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक डा.आनंदतोमर इलाज कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार होने पर उन्हें चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। जिसके बाद दादी जौहड़ी घर आ गई। पिछले चार माह पूर्व भी उन्हें हालत बिगड़ने पर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था...