बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। ईगल आई शूटिंग एकेडमी के तत्वावधान में सोमवार को सरूरपुर गांव में निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में सटीक निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में एनआर पिस्टल वर्ग में स्टार शूटिंग एकेडमी के अक्षय बालियान ने 379 अंक हासिल किए। आईएसएसएफ वर्ग में स्टार शूटिंग के मोहित ने 584 अंक प्राप्त किए। एनआर राइफल वर्ग में तविशा मल्होत्रा ने 397 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आईएसएसएफ वर्ग में स्टार शूटिंग की तपस्वी ने 625.0 अंक प्राप्त किए। इस मौके पर राजू सिरसली, सुभाष नैन, अमित सहरावत, दीपक कुमार, वाजि...