Bagpat News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, ससुर-दामाद समेत तीन की मौत
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: छपरौली। छपरौली कस्बे में गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से दो मजदूर ससुर-दामाद समेत तीन की मौत हो गई। तीन मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। छपरौली के रहने वाले कालू कुरैशी के मकान का निर्माण कार्य ढाई माह से चल रहा है। यहां गांव का ही सुरेंद्र(60 वर्ष) और उसका दामाद रोबिन (35 वर्ष) मजूदरी करते थे। गुरुवार शाम अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। सुरेंद्र, रोबिन और मजदूर कल्लू मलबे के नीचे दब गए। मलबा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन फानन में मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में सुरेंद्र और रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल कल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.