Bagpat News: निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरने पर ग्रामीणों का हंगामा
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: दाहा। हिम्मतपुर सुजती गांव में किसान सेवा सहकारी समिति के निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिर गया। ग्रामीणों ने गुरुवार को गोदाम स्थल पर हंगामा किया। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की। आरकेवीवाई योजनांतर्गत हिम्मतपुर सुजती गांव में किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के गोदाम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 21 अगस्त को निर्माणाधीन गोदाम पर लेंटर डाला गया था, लेकिन अगले ही दिन अचानक लेंटर गिर गया। घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई भी अधिकारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। गुरुवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण गोदाम स्थल पर एकत्रित हुए और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाएने का आरोप लगाते हुए हंगामा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.