Bagpat News: निर्माणाधीन आटा फैक्ट्री का लेंटर भरभराकर गिरा, ठेकेदार की मौतल
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में बुधवार को निर्माणाधीन आटा फैक्ट्री का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की पहली मंजिल पर लेंटर डालने के दौरान अचानक पूरी सेंटरिंग और लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आकर तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सेंटरिंग ठेकेदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। लेंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे का पूरा घटनाक्रम द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.