Bagpat News: निरपुड़ा में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव स्थित छोटे शिव मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ छपरौली चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। शोभायात्रा छोटे शिव मंदिर से शुरू होकर टीकरी मार्ग से होते हुए बड़े शिव मंदिर पहुंची। इसके बाद दोघट मार्ग से होते हुए वापस छोटे शिव मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने शिव-पार्वती और राधा- कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, बिजेंद्र राणा, सोमपाल फौजी, रमेश राणा, काला राणा, प्रमोद खलीफा, ब्रजवीर, निश्चय राणा, सोनू राणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ru...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.