बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक पर रोजाना लोग तंबाकू की लत से पीड़ित किसी अपने को लेकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जहां लत से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग करके निकोटिन युक्त च्यूइंगम दी जा रही है, लेकिन ये लोग पलटकर दोबारा क्लीनिक नहीं पहुंच रहे। परिजनों भी उन्हें समझा-समझाकर थक हार चुके है। वहीं, ऐसे भी लोग है, जो स्वयं क्लीनिक पर पहुंच रहे है और निकोटिन च्यूइंगम के जरिए वर्षों पुरानी तंबाकू की लत छोड़ रहे है। नोडल अधिकारी डा. रोबिन सिंह ने बताया कि कुछ लोग ऐसे सामने आए है, जो सिर्फ एक बार ही क्लीनिक पर पहुंचे है। दोबारा उन्होंने क्लीनिक का रूख नहीं किया। वहीं, ऐसे भी लोग है जो निकोटिन च्यूइंगम लेने को बार-बार पहुंच रहे हैं। उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है, जिससे वे वर्षों पुरानी लत छुड़ाने की राह में आगे ...