Bagpat News: निकायों में पेयजल की जांच के इंतजाम फेल, शुद्ध पानी का संकट
बागपत, अक्टूबर 27 -- Bagpat News: बागपत। जिले के निकायों में पेयजल की जांच टीडीएस और क्लोरीन तक सिमटी है। मानकों के मुताबिक आठ पैरामीटर पर पानी के जांच के इंतजाम निकायों में फेल हैं। महीनों बाद भी ओवरहेड टैंकों की सफाई, पाइपलाइनों का रखरखाव और पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोग घरों में मटमैला, बदबूदार पानी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता में है। निकायों में लोगों को पेयजल की परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए आबादी की जरूरत के हिसाब से नए नलकूप लगाने के साथ ही पुरानों से पेयजलापूर्ति की दिक्कत आने पर तुरंत रिबोर कराने का निर्देश दिया है। पेयजलापूर्ति के साथ ही पानी की गुणवत्ता पर भी जिम्मेदार अफसरों को फोकस करने की हिदायत दी गई है। इस बीच बागपत नगर पालिका समेत जिले के सभी निकायों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.