बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: रमाला। रमाला क्षेत्र के असारा गांव में एलम की ओर से आने वाले नाले का पानी खेतों में घुस जाने से किसानों की गन्ने की फसल जलमग्न होकर खराब हो गई। बुधवार को किसान जब अपने खेतों पर पहुंचे तो फसल पानी में डूबी हुई थी। सिंचाई विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई और एसडीओ मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि गुरुवार से नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही फसल को हुए नुकसान का आकलन कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात भी कही। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दपौली माइनर कटने से हजार बीघे खेत जलमग्न किसानों ने मांग की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान समाजसेवी मनीष चौहा...