बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: बड़ौत। हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस मनाकर लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया जाता है। आलम यह है कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बड़ौत समेत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में इसका असर अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। बाजारों में आज भी प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक उत्पाद खुलेआम उपयोग किए जा रहे हैं। अकेले बड़ौत शहर की बात करें तो प्रतिदिन करीब 60 मीट्रिक टन ठोस कचरा निकलता है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा प्लास्टिक और पॉलीथिन का होता है। यही प्लास्टिक नालियों और नालों में जमा होकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करता है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: प्लास्टिक बैन बेअसर: बोकारो म...