Bagpat News: नहर सूखी, सांझी विसर्जन को भटकते रहे लोग
बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: बड़ौत। सांझी विसर्जन के दौरान पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लोग नहर और रजवाहों के चक्कर काटते रहे, लेकिन पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। हालात ऐसे बने कि कई लोगों को सूखी नहर में ही सांझी प्रतिमाएं रखकर विसर्जन की परंपरा निभानी पड़ी। वहीं, कुछ लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए यमुना नदी तक पहुंचे। नहर में पानी नहीं होने से लोगों में रोष दिखाई दिया। शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक देवी भगवती की आराधना के बाद दशहरे पर्व पर सांझी विसर्जन के लिए लोग निर्धारित स्थानों पर पहुंचे तो पूर्वी यमुना नहर सूखी मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के रजवाहों और नहर के दूसरे हिस्सों में पानी तलाशना शुरू किया। लोगों को उम्मीद थी कि कहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.