Bagpat News: नशा मुक्त समाज के लिए गांव-गांव बनेगी जनसेना: सोमेंद्र ढाका
बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: चांदीनगर। ढिकौली गांव में जाट महासभा के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका के आवास पर रविवार को नशा मुक्ति जनसेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक गांव में नशा मुक्ति जनसेना का गठन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत अगले दो माह में सभी गांवों में संगठन की इकाइयों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में बोलते हुए केटी विंग्स के संस्थापक केटी भैया ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि केवल कानून के भरोसे इस समस्या का समाधान संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर शिक्षा, खेल और सामाजिक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.