बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: खट्टा प्रहलादपुर गांव के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित हुआ। जिसमें नशा मुक्त जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. कमलकांत कौशिक और ठाकुर कुलदीप सिंह ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि नशा मनुष्य का जीवन बर्बाद कर देता है। इसलिए नशे से दूर रहकर अपना जीवन व्यतीत करें। शिविर में डा. सतेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...