Bagpat News: नशामुक्त को लेकर 27 सितंबर को होगी इंकलाब की दौड़
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में जिला जाट महासभा की ओर से 27 सितंबर को नशामुक्त समाज के संदेश के साथ सामूहिक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला जाट महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने बताया कि 'इंकलाब की दौड़, नशामुक्त समाज की ओर' नाम से होने वाली दौड़ सुबह सात बजे जाट महासभा भवन से शुरू होगी। करीब तीन किलोमीटर की दौड़ पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज, शुगर मिल के सामने से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पहुंचेगी और वापस जाट भवन पर समाप्त होगी। इसमें बालक-बालिकाओं के साथ युवक-युवतियां भी भाग लेंगे। आयोजकों ने युवाओं और नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.