Bagpat News: नवरात्र में दुपहिया वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, ई-स्कूटी की सबसे ज्यादा डिमांड
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। नवरात्र के दौरान जिले में दुपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। त्योहार पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त और कंपनियों की ओर से दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स के चलते शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। इस बार ई-स्कूटी ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरी है। मांग के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटी ने सामान्य स्कूटी की बुकिंग और बिक्री को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, त्योहारी सीजन में वाहन कंपनियों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। पिछले 3 दिनों में ही ई स्कूटी की बिक्री में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बजाज, टीवीएस समेत दूसरी कम्पनियों की ई स्कूटी की अधिक डिमांड है। कंपनियां छूट, आकर्षक फाइनेंस योजनाओं और अन्य ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने में जुटी हैं। वहीं, लोग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.