बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन कुछ भक्तों पर मां भगवती की कृपा हुई और कंजक रूप में साक्षात 'लक्ष्मी' उनके घर पधारी। बेटी रूप में कंजक को पाकर अभिभावक फूले नहीं समा रहे और नन्ही बच्ची को मां भगवती का आशीर्वाद मान रहे हैं। मिठाई बांट रहे है। नवरात्र के पहले ही दिन बहुत से सौभाग्यशाली लोगों के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया। बेटियों को पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 से अधिक बेटियों ने जन्म लिया। बागपत निवासी संतोष ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: शारदीय नवरात्र: मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ संतोष का कहना है कि बेटियां हर किसी के नसीब में नहीं होती। यह ...