बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले रागिनी गायक का शव नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में नलकूप पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने गायक की बीमारी से मौत होने की आशंका जताई है। बुधवार सुबह नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान खेत पर जा रहे थे। एक नलकूप पर एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा दिखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक खट्टा प्रह्लादपुर का रहने वाला रागिनी गायक 40 वर्षीय सोनू गुर्जर है और उसकी मौत हो चुकी है। सोनू की क्षेत्र में रागिनी गायक के रूप में काफी पहचान थी। इसका पता चलते ही सोनू के परिजन और आसपास के गांवों के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान न...