Bagpat News: नलकूप पर पेड़ से लटका मिला किसान का शव
बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: चांदीनगर। पांची गांव के जंगल में एक 34 वर्षीय किसान का शव नलकूप के बाहर पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही परिजनों द्वारा थानें में कोई तहरीर नही दी गयी है। पांची निवासी 34 वर्षीय अकुंश पुत्र रविदत अपने खेतो की नलकूप पर परिजनों से कहकर गया था। सुबह जब आस पास के किसान खेतो पर पहुंचे तो उन्हें नलकूप के बाहर खडे पेड़ से लटका हुआ अकुश का शव दिखायी दिया। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौकें पर रोते बिलखते हुए पहुंचे। वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार भी मौकें पर पुलिस बल के साथ पहुंच गये और घटना स्थल पर छानबीन की। ग्रामीणों नें बताया की युवक नशे का आदी था। पुलिस नें शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.