Bagpat News: नलकूपों से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
बागपत, अक्टूबर 10 -- Bagpat News: क्षेत्र में नलकूपों से चोरी की घटनाओं का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ककड़ीपुर गांव के पास रजबहा पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाईक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से नलकूपों में इस्तेमाल होने वाला छह किलो तार, दो स्टार्टर और तीन कटआउट बरामद हुए। पुलिस ने उनके पास से बाईक भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियो की पहचान शामली जिले के इस्लामपुर घसौली निवासी राजेंद्र और सुधीर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सुबह शिकायत, दोपहर बाद खुलासा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.