बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। नर्सिंग होम और निजी क्लीनिकों में संचालित मेडिकल स्टोर पर अब मरीजों से दवाओं की मनमानी कीमत वसूलना आसान नहीं होगा। शासन ने सभी नर्सिंग होम की फार्मेसियों में दवाओं का बिक्री मूल्य और एमआरपी के साथ कंपनी या एमआर से खरीदे जाने वाले मूल्य की जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए फार्मेसी के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी, ताकि मरीज दवाओं की वास्तविक खरीद और बिक्री कीमत का अंतर समझ सकें। आदेश का पालन नहीं करने और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बागपत समेत प्रदेश के सभी जिलों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके बाद जिले में औषधि विभाग ने नर्सिंग होम और क्लीन...