Bagpat News: नगरपालिका सभासद का बेटा रहस्यमय ढंग से लापता
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा के रहने वाले सभासद का 16 वर्षीय बेटा दो दिन पहले लापता हो गया। परिजनों ने कुछ युवकों पर बेटे को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। शिकायत पर पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ला शेखपुरा निवासी और नगर पालिका वार्ड 23 के सभासद फीमुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अरमान 5 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोर का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने कुछ युवकों समेत अन्य के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके बेटे को डराकर-धमकाकर बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये निकलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.