Bagpat News: नकदी-जेवर लेकर युवती लापता
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की नाला पार बस्ती निवासी ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात उसकी बेटी घर से लापता हो गई है। घर में रखे करीब दो लाख रूपये कीमत के सोने के जेवर और एक लाख रूपये की नगदी भी गायब मिले। जेवर उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवा कर रखे थे। उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन पता नही चल पाया। मोहल्ले का ही रहने वाला शादीशुदा युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी का पता लगाकर बरामद करने की मांग की है। कोतवाल आशीष पुंडीर का कहना है कि आरोपी को जल्द तलाश कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.