Bagpat News: नंदी चिकित्सालय का उद्घाटन, घायल और बीमार गोवंशों को मिलेगा उपचार
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: चांदीनगर। भागौट गांव में गुरुवार को नंदी चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। बागपत विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर चिकित्सालय का शुभारंभ किया। चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के घायल और बीमार गोवंशों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस पहल पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षा दल अक्की नंबरदार और उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि नंदी चिकित्सालय में सड़क हादसों में घायल होने वाले तथा बीमार गोवंशों का उपचार कराया जाएगा। फिलहाल चिकित्सालय में चार गोवंशों का इलाज चल रहा है। राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा गोवंशों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय शुरू होने से बेसहारा, घायल और बीमार गोवंशों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस पहल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.