Bagpat News: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पांच साल की सजा
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: बागपत। अभियोजन अधिकारी अभीराम गौतम ने बताया कि खेकड़ा के रहने वाले राहुल ने वर्ष 2009 में फर्जी कंपनी खोलकर युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के विवेचक ने कुछ दिनों बाद ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। गुरुवार को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने ठगी के आरोपी राहुल को पांच साल की सजा सुनाई, साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया। अर्थदंड़ अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास के आदेश जारी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.