Bagpat News: धूमधाम से मनाई महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे की जैन धर्मशाला में रविवार को कटेहर रुहेलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की 823 वीं जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की जनपद बागपत शाखा के अंतर्गत दोघट उपशाखा पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। समारोह में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह रुहेला ने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला के जीवन, शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रविवार को दोघट कस्बे में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कर किया गया। यज्ञ में समाज के लोगों ने आहुतियां देकर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महाराजा रणवीर सिंह रोहिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.