बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: दाहा। गांगनौली गांव की पट्टी कुडान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित राम मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीराम दरबार और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल- नगाड़ों, बैंड-बाजों और मनमोहक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा- अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। गुरुवार को गांगनौली गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर से पंडित अनिल शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों, बाईपास मार्ग और दोघट मार्ग से होते हुए निकली। इसके बाद बाईपास के झाल वाले रास्त...