बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। प्रेम मंडल ठाकुरद्वारा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतर्गत सोमवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। राम बारात का उद्घाटन राज्यमंत्री केपी मलिक द्वारा किया गया। राम बारात ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर बावली रोड, पट्टी चौधरान, सर्कुलर रोड, नया बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, अग्रसेन मूर्ति, शिवमूर्ति, रेलवे रोड और गांधी रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे कमेटी का बैनर लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। इसके पीछे भगवान गणेश, गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीराम की भव्य बारात का पु...