Bagpat News: धूमधाम से निकली संत शिरोमणी वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में सोमवार को वाल्मीकि जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में संत वाल्मीकि की शोभायात्रा निकली गई। बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ निकली यात्रा पूरे समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा शाम छह बजे वाल्मीकि मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ योगित चिंडालिया ने संत वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर किया। यात्रा ने मोहल्ला अहिरान, पांडव पुलिया, मोहल्ला मुंडाला, मोहल्ला औरंगाबाद, मोहल्ला चक्रसेनपुर, बाजार पुलिस चौकी चौराहा और मोहल्ला रामपुर में भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। बैंडबाजो और डीजे के साथ निकली यात्रा में इष्ट देवों की दर्जनों झाकियां शामिल रही।ये यह भी पढ़ें- Bareily News: महर्षि वाल्मीकि की शोभाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.