Bagpat News: धूमधाम से निकली मल्लिनाथ भगवान की रथ यात्रा
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: दाहा। टीकरी कस्बे में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से गुरुवार को श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की रथ यात्रा आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ निकाली गई। रथ यात्रा मंदिर से शुरू होकर जैन धर्मशाला पहुंची वहां पांडुक शिला पर भगवान का नमन होने के बाद वापस मंदिर पहुंची। रथ यात्रा की सौधर्म इंद्र की प्रथम बोली धनपाल जैन, दूसरीं सारथी की बोली राकेश जैन ऋतिक जैन, तीसरी बोली कुबेर इंद्र की जगदीश प्रसाद,सोनु जैन,चौथी बोली सनत कुमार इंद्र की पीयूष जैन अमित जैन,पांचवी बोली राकेश जैन गुलशन राय के नाम छोड़ी गई। रथ यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर अभिनन्दन जैन, नवीन जैन, राकेश जैन, प्रवीण जैन, राहुल जैन, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.