Bagpat News: धनौरा सिल्वर नगर में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: धनौरा सिल्वर नगर में तीन दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. अनिल आर्य ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबले में ग्वालिखेड़ा की टीम ने धनौरा को 12-9 से हराया। डॉ अनिल आर्य ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कबड्डी भारत की पारंपरिक खेल विधाओं में से एक है, जो खिलाड़ियों में अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास, फुर्ती और टीम भावना विकसित करती है। डॉ. सुशील वत्स, चंद्रपाल राणा, सुभाष राणा, विनोद राणा, जयपाल राणा, अमर राणा, अर्जुन राणा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.