Bagpat News: धनोरा टीकरी के तीरंदाजों ने जीते 12 पदक
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: दाहा। वैदवान तीरंदाजी अकादमी धनोरा टीकरी के तीरंदाजों ने 70 वीं स्कूली राज्य माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण सहित 12 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का नेशनल स्तर के लिए चयन हुआ। विजेता टीम का गांव लौटने पर स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच सचिन वैदवान ने बताया कि सोनभद्र में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में अंश वैदवान ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। बलदेव ने एक स्वर्ण और एक कांस्य तथा आर्य ने एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में प्रियांशु ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। मिक्स टीम में तनु और प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि टीम स्पर्धा में तनु वैदवान ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महक सिंह,जितेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.