Bagpat News: दौलत राम कॉलेज में फिजिक्स एसो. की वाइस प्रेजिडेंट चुनी गईं बडौत की बेटी
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बड़ौत की बेटी अक्षरा शर्मा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर दिल्ली के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज में आयोजित चयन प्रक्रिया में अक्षरा शर्मा को फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। भाषण और काव्य शैली में विशेष महारत रखने वाली बड़ौत की नेहरू रोड निवासी अक्षरा अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति और प्रतिभा के चलते कॉलेज में अलग पहचान बना चुकी हैं। दिल्ली के दौलतराम कालेज में अक्षरा बीएसई फिजिक्स कर रही है। कालेजों में डूसू चुनाव से पहले कालेज स्तरीय चयन प्रक्रिया चल रही है। फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी मिलना अक्षरा की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता पर कॉलेज के भरोसे को दर्शात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.