Bagpat News: दो युवकों को सांप ने डसा, मेरठ रेफर किए
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। चौबली और लुहारी में शुक्रवार रात सांपों ने दो युवकों को डस लिया। लुहारी गांव के युवक के परिजन तो सांप को बोतल में बंद कर जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। जिससे अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं चिकित्सकों ने दोनों युवकों को एंटी स्नैक वेनम के इंजेक्शन लगाने के बाद मेरठ रेफर कर दिया। चौबली निवासी 36 वर्षीय लोकेश कुमार अपने जीजा के साथ शुक्रवार रात घर में सोया हुआ था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन लोकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दो लोगों को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर वहीं, लुहारी निवासी 30 वर्षीय राकेश रात करीब नौ बजे छत पर बैठा था। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.