Bagpat News: दो भाइयों को हाईवे पर कार से कुचलने का प्रयास, लाठी-डंडों से बोला हमला
बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बड़ौत दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्यौडी के पास स्विफ्ट कार सवार दबंगों ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडे और हॉकी से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई के हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रमाला थाना क्षेत्र के ग्राम जिवाना निवासी सागर पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई आशीष के साथ बागपत कोर्ट से बाइक पर सवार होकर जिवाना लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ट्यौडी के पास पहुंची, तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.